रोहतास में पुलिस महकमे में फेरबदल: SP ने 8 थानाध्यक्षों का किया तबादला, कई को मिला नया प्रभार
एसपी राज ने रोहतास जिले में आठ थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है, जिसमें भानस, डेहरी मुफस्सिल, सेमरा, संझौली, परसथुआ और अमझोर थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
एसपी राज ने आठ थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया।
भानस, डेहरी मुफस्सिल समेत कई थानों में बदलाव।
सभी को तत्काल नए स्थान पर योगदान का निर्देश।
संवाद सहयोगी, रोहतास (डेहरी आन सोन)। एसपी राज ने गुरुवार देर शाम जिले में आठ थानाध्यक्ष का स्थानांतरण किया है।
एसपी के अनुसार भानस, डिहरी मुफस्सिल, सेमरा, संझौली, परसथुआ, अमझोर थाना के थानाध्यक्षों का पदस्थापन किया गया है।
पुलिस सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार थानाध्यक्ष डेहरी मुफस्सिल थाना को थानाध्यक्ष भानस थाना, पुअनि अमित कुमार थानाध्यक्ष परसथुआ को थानाध्यक्ष डेहरी मुफस्सिल थाना, सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी को संझौली थाना से थानाध्यक्ष सेमरा ओपी, पुअनि विजय बैठा थानाध्यक्ष भानस थाना को पुलिस केंद्र डेहरी भेजा है।
सब इंस्पेक्टर विकास कुमार एक को बिक्रमगंज थाना अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष से संझौली थाना, संजय कुमार त्रिपाठी को
डेहरी नगर अनुसंधान इकाई से थानाध्यक्ष परसथुआ थाना, सर्वेश कुमार को यदुनाथपुर से थानाध्यक्ष अमझोर थाना भेजा गया है।
पुअनि अमित कुमार को थानाध्यक्ष अमझोर थाना से पुलिस केंद्र डेहरी में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी पदस्थापित थानाध्यक्षों को अविलंब नव पदस्थापन स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, 37 इंस्पेक्टर बन गए DSP
