विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में 33 पुलिस अधिकारियों का वेतन रुका, पेंडिंग केस का चार्ज नहीं सौंपने पर SP की कार्रवाई

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 08:36 PM (IST)

रोहतास के एसपी राज ने 33 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह कार्रवाई स्थानांतरण के ...और पढ़ें

एसपी राज

एसपी राज

HighLights

  1. रोहतास एसपी ने 33 पुलिस अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका।

  2. स्थानांतरण के बाद लंबित कांडों का प्रभार न सौंपना बना कारण।

  3. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, अनुसंधान पर असर की आशंका।

जागरण संवाददाता, डेहरी आन सोन/सासाराम। रोहतास के एसपी राज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम जिले के 33 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। यह कार्रवाई स्थानांतरण के बाद लंबित कांडों का प्रभार नए अनुसंधानकर्ताओं को नहीं सौंपने के मामले में की गई है।

आदेश के बावजूद नहीं सौंपा लंबित कांडों का प्रभार

एसपी ने बताया कि थाना से स्थानांतरण के बाद सभी अनुसंधानकर्ताओं को अपने लंबित कांडों का प्रभार नए अनुसंधानकर्ता को सौंपने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद 33 पुलिस पदाधिकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया।

लापरवाही पर वेतन रोकने की कार्रवाई

एसपी ने कहा कि लंबित कांडों का प्रभार समय पर नहीं सौंपे जाने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है। इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 33 पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से धारित किया गया है। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।