विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Result: कैमूर के नूर आलम ने यूपीएससी में हासिल की 625वीं रैंक, रोहतसा की तृप्ति ने प्राप्त की 700वीं रैंक

By Brajesh PathakEdited By: Shashank Baranwal
Published: Fri, 06 Mar 2026 10:46 PM (IST)

तिलौथू के आपूर्ति पदाधिकारी नूर आलम ने 625वीं रैंक प्राप्त की, जबकि दावथ की तृप्ति कुमारी ने 700वीं रैंक हासिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रोहतास। रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद पर पदस्थापित व कैमूर जिले के मोहनिया निवासी नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 625 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कैमूर जिले को गौरवान्वित किया है।

उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है तथा लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। नूर के पिता अब्दुल्ला अंसारी मोहनिया के कपड़े का कारोबार करते हैंl

नूर के पिता ने बताया कि बचपन से ही उनका बेटा पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर और मेहनती रहा है। वह हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहते थे और नियमित रूप से पढ़ाई करते थे।नूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी में ही प्राप्त की।

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक कीl नूर बताते हैं यह इनका दूसरा अटेम्प्ट था जिसमें सफलता मिली। इससे पहले वह बीएससी 65 में आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर तिलौथू प्रखंड में अपनी सेवा दे रहे हैं।

संवाद सूत्र, सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के योगिनी गांव निवासी रमेश दुबे  की पुत्री तृप्ति कुमारी ने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में 700 रैंक प्राप्त कर ज़िले का नाम रौशन किया है। तृप्ति अभी कैमूर जिला के मोहनिया में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- Civil Services Result: यूपीएससी में सफलता पाकर दरभंगा के सौरभ बने युवाओं के लिए प्रेरणा