जब गोद में बच्चा और कंधे पर जिम्मेदारी थी, रोहतास में CM के कार्यक्रम में महिला सिपाही का अंदाज देख ठिठकीं नजरें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोहतास दौरे पर एक महिला सिपाही अपने बच्चे के साथ ड्यूटी करती दिखीं। यह दृश्य मां ...और पढ़ें

बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही।
HighLights
महिला सिपाही ने बच्चे के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी की।
मां की ममता और वर्दी के फर्ज का अद्भुत संतुलन दिखा।
रोहतास में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए सबका ध्यान खींचा।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंगलवार को रोहतास दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। इसी दौरान प्रवेश द्वार पर तैनात एक महिला सिपाही ने सबका ध्यान खींचा।
वह ड्यूटी पर मुस्तैद थीं और उनकी गोद में करीब एक साल का उनका नन्हा बच्चा भी था। एक ओर वर्दी की जिम्मेदारी थी तो दूसरी ओर मां का फर्ज।
मां का फर्ज और वर्दी की जिम्मेदारी एक साथ
कभी वे बच्चे को गोद में उठातीं तो कभी उसे जमीन पर खड़ा रखतीं। इस दौरान ड्यूटी की जिम्मेदारी को लेकर वे पैनी नजरों से इधर-उधर देखती भी रहीं।
महिला सिपाही को बच्चे के साथ ड्यूटी करते देख वहां मौजूद लोगों की नजरें कुछ देर के लिए ठहर गईं। हालांकि, उनके लिए यह सामान्य जिम्मेदारी का हिस्सा था।
'जवाबदेही निभाने में कोई परेशानी नहीं'
उन्होंने कहा, जवाबदेही तो जवाबदेही होती है। इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे हैं।
ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था संभालना उनकी ड्यूटी है और वह इसे पूरी जिम्मेदारी से निभा रही हैं। गोद में बच्चे को संभालते हुए प्रवेश द्वार पर ड्यूटी करती महिला सिपाही की यह तस्वीर मां की ममता और वर्दी के फर्ज के बीच संतुलन की मिसाल बन गई।
