विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में बड़ी वारदात; पूर्व पंचायत समिति सदस्य समेत दो प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Published: Sun, 25 Jan 2026 07:58 PM (IST)

रोहतास के सासाराम में जमीन विवाद को लेकर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व ...और पढ़ें

हत्‍या के बाद शवों की छानबीन करती पुलिस। जागरण

हत्‍या के बाद शवों की छानबीन करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. सासाराम में जमीन विवाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम।

  2. पूर्व पंचायत सदस्य विनय प्रजापति और रूपेश कुमार की हत्या।

  3. परिजनों ने गांव के दबंग पर लगाया हत्या का आरोप।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरीया गांव में एक पंचायत समिति सदस्य समेत दो लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान अमझोर थाना क्षेत्र के उचैला गांव निवासी जलेश्वर सिंह के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ मंटू (35 वर्ष) और तिलौथू गांव निवासी विनय कुमार प्रजापति के रूप में हुई है।

विनय कुमार प्रजापति पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे। दोनों लोग वर्तमान में दवा की दुकान चलाते थे और प्राेपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।

स्वजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के ही एक दबंग ने दोनों को घर बुलाकर स्काॅर्पियो से आने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक रूपेश के भाई चिंटू कुमार ने पप्पू सिंह पर खुलकर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

यह घटना न केवल स्थानीय समुदाय में भय का माहौल पैदा कर रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस की कार्रवाई का सभी को इंतजार है। एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।