पंचम दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुआ रत्नेश
रोहतास। सदर प्रखंड के धनकाढ़ा निवासी छात्र व यूनिवर्सिटी टॉपर रत्नेश कुमार को वीर कुंवर सिंह विश्वव
रोहतास। सदर प्रखंड के धनकाढ़ा निवासी छात्र व यूनिवर्सिटी टॉपर रत्नेश कुमार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पंचम दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। राज्यपाल लालजी टंडन व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने पदक देकर उसे सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में रत्नेश के सम्मानित होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भौतिकी विषय में यूनिवर्सिटी टॉपर होने पर उसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।
रत्नेश कुमार की रूचि प्रारंभ से ही भौतिकी विषय में रही है। वे 2015 में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके द्वारा वर्तमान में गरीब छात्रों को निशुल्क भौतिकी की शिक्षा दी जाती है। दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक व सायंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक सुदामा पांडेय समेत अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। उसका फल हमेशा मीठा होता है। रत्नेश अपनी प्रतिभा की बदौलत सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप