छठ व्रतियों में वितरित की गई पूजा सामग्री
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में जिला पार्षद नीतू ¨सह ने छठ पूजन सामग्र
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के गांधी सेवा आश्रम के प्रांगण में जिला पार्षद नीतू ¨सह ने छठ पूजन सामग्री वितरण का शुभारंभ किया। छठ पूजन सामग्री में श्रद्धालुओं के बीच नारियल, अगरबत्ती, फल, ईंख का वितरण किया गया। राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर के प्रदेश महासचिव सह डेहरी डालमियानगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष ई. ललन ¨सह ने बताया कि अकोढीगोला में जिप सदस्य नीतू ¨सह द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी सोमवार को अपने निवास स्थान जक्कीबीघा, अंबेडकर चौक, दुर्गा मंदिर डेहरी रेलवे स्टेशन, एकता चौक डालमियानगर, गांधी सेवा आश्रम अकोढीगोला, बकस बाबा मंदिर तेतराढ़, भरकुल स्थान महुआरी बुधुआ, शिव मंदिर बरांवकला, गांधी आश्रम आयरकोठा, हनुमान मंदिर दरिहट आदि जगहों पर स्टॉल लगा छठ पूजन सामग्री नारियल, फल, अगरबती सलाई, ईंख का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। समाजसेवी राजीव रंजन ¨सह उर्फ सोनू ¨सह ने बताया कि छठ पूजा के दिन पूरे शहर में सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों पर पंडाल भी बनाया जाएगा। मौके पर उत्तम ¨सह, सुनील ¨सह, निरंजन ¨सह, संजीव ¨सह, राकेश ¨सह, ¨पटू कुशवाहा, ब्रजेश ¨सह, रामप्रवेश ¨सह, बली ¨सह, विकास कुमार, खेसारी कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।