Move to Jagran APP

मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। देर शाम तक चले जनता दरबार में मंत्री ने दर्जनों लोगों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 07:36 PM (IST)
मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद
मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। देर शाम तक चले जनता दरबार में मंत्री ने दर्जनों लोगों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

loksabha election banner

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र व राज्य सरकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर छह माह के अंदर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पिछले जनता दरबार में उठाई गई समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभाग द्वारा ससमय टिप्पणी नहीं भेजने पर नाराजगी व्यक्त की।

लोगों ने कहा कि पिछले जनता दरबार में निर्देश के बावजूद भानस में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का भवन चिकित्सा पदाधिकारी की लापरवाही के कारण हैंडओवर नही हो रहा है। संतोष शर्मा ने कोइरियां अतिरिक्त स्वास्थ्य के अधूरे भवन का मामला उठाया। मंत्री ने सिविल सर्जन व डीडीसी को भवन निर्माण विभाग से संपर्क कर तत्काल समस्या का हल करने का निर्देश दिया। बच्चन चौबे द्वारा भानस आहर की सफाई कराने की मांग की गई। जिसपर डीडीसी ने सीओ व पीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जनता दरबार में किसानों ने कृषि विभाग द्वारा भेजे गए फसल क्षति के गलत प्रतिवेदन पर नाराजगी जताते हुए फिलहाल बैंक ऋण वसूली पर रोक लगाने की मांग की। मंत्री ने बीएओ द्वारा गलत रिपोर्ट बनाने पर फटकार लगाई। रामकिशुन सिंह ने करहा से अतिक्रमण हटाने व ललन खां ने दिनारा में जलनिकासी का मामला उठाया। डीडीसी ने बताया कि इसका दो करोड़ 65 लाख का डीपीआर बन गया है। मुखिया संघ अध्यक्ष ने वृद्धा पेंशन बकाया का मामला उठाया। विनोद सिंह ने प्रखंड तथा एनएच चौक पर हाईमास्ट लाईट खराब होने का मामला उठाया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं को तत्काल हल करने का निर्देश दिया।  दिनारा निवासी स्व. रामसुरेश पांडेय की पुत्री विमला देवी ने जमीन के म्यूटेशन में सीओ द्वारा टालमटोल करने का आरोप लगाया। अन्य कई समस्याओं का भी मंत्री ने तत्काल निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया। उन्होंने बताया कि भलुनीधाम में सामुदायिक भवन के लिए दो करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सूचना के बावजूद जनता दरबार में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से  कारणपृच्छा का निर्देश दिया। जनता दरबार में डीडीसी रोहतास सुरेन्द्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी अवध कुमार चौबे, सिविल सर्जन, एलडीएम एजाज हमीद एसडीएम विजयन्त कुमार डीएसपी, सहित  कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, पथ निर्माण, बैंक व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.