विवेकानंद की जयंती पर रही कार्यक्रमों की धूम
स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं रैली कहीं गोष्ठी तो रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं रैली, कहीं गोष्ठी, तो रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय डीएवी स्कूल, गायत्री मंदिर न्यू एरिया में इसे युवा दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद युवा समिति अमरा तालाब पर भी जयंती मनाई गई। एनवाईके के सहायक लेखापाल चंदेश्वर पांडेय, ब्रजकिशोर गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह, केशव कुमार पाल, अनुपम कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
वहीं न्यू एरिया स्थित गायत्री वाटिका में समर्पण सेवा समिति के बैनर तले विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बालक वीर ने विवेकानंद की प्रतिमूर्ति बन लोगों को भाव विभोर किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुकांति देवी, पूर्व वार्ड पार्षद अतेंद्र सिंह, विमल सिंह, सुषमा सिंह, शलिनी सिंह, सलोनी सिंह, सुरेश सिंह, बबलु सोनकर, पिटु सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संकेत कुमार सिंहा, नीरज सिंह, संजीत सिंह, गौरव सिंह, सत्यम समेत अन्य शामिल थे।