सेवा और समर्पण अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
भभुआ जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के असवर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर चौबे ने मरीजों के बीच फल वितरण किया।
भभुआ: जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के असवर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर चौबे ने मरीजों के बीच फल वितरण किया। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फल वितरण में सहयोग किया। इस मौके पर प्रेमप्रकाश पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, आइटी सेल निलेश सिंह, रामप्यारे ठाकुर, सिल्लू तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज पांडेय, कौशलेश सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में सदर अस्पताल भभुआ में रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में निक्कू तिवारी, सुमित सिंह, विकास कुमार राय, शरद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विकास पांडेय, प्रसुन तिवारी, मिथिलेश तिवारी, निपुन चौबे, राहुल पांडेय, सागर तिवारी, वीर प्रताप सिंह, नित्यानंद उपाध्याय, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।
अहिनौरा गांव के 50 परिवारों को दिया गया राशन का पैकेटं: पूरे देश में 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पश्चिमी मंडल अंतर्गत अहिनौरा गांव में 50 परिवारों के बीच राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राणा प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश की 80 करोड़ आबादी को नवंबर महीने तक मुफ्त में अनाज देना है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना संकट के चलते देश के कई राज्यों में गरीब परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई है। सरकारी घोषणा के अनुसार मई और जून महीने तक ही मुफ्त में राशन देने की व्यवस्था थी। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की अवधि दिवाली तक बढ़ा दी गई है। तब तक गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त में राशन वितरण किया जा रहा है। इस योजना से गरीब परिवारों को काफी लाभ मिला है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय, किसान मोर्चा के महामंत्री आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष कृपा नारायण सिंह, अंशुमान कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।