¨हदी दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम
¨हदी दिवस के अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न शैक्षणिक संस्था।
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास। ¨हदी दिवस के अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय संत एसएन ग्लोबल स्कूल में छात्रों और शिक्षकों द्वारा काव्य पाठ के बीच महीने में कम से कम ¨हदी के दो कथाकार व कहानीकार की रचनाओं को पढ़ने का संकल्प लिया गया।¨हदी सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निबंध-लेखन प्रतियोगिता,कहानी लेखन,नारा लेखन,कविता वाचन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य यासमीन राय ने निराला की रचना का सस्वर पाठ की व महाकवि निराला के कृतित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षिका शालू पसरीचा ने मंगलेश डबराल की कविता बच्चो के लिये एक चिट्ठी का पाठ किया। छात्रा सा•िाया शमशाद ने हमारा शहर उस वर्ष,, आशीष रंजन ने विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनंद की रचना अभी मैं मरुंगा नहीं, निशांत राजपूत, अदिति, पूजा कुमारी ने विभिन्न कवियों की रचनाओं का सामूहिक पाठ किया। नीरज, ऋतुराज, साक्षी,खुशी, विष्णु आदि बच्चो ने काव्य पाठ के साथ ही साथ ¨हदी के महत्व रेडियो नाटिका की प्रस्तुति दी। शिक्षक राधामोहन प्रसाद ने भी अपनी बात रखी। संचालन कक्षा आठ के कनिष्क ¨सह और मोनालिसा ने बखूबी निभाया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अभिमन्यु और विकाश राय ने किया। वहीं स्थानीय डीएवी स्कूल सेमरा बिक्रमगंज में ¨हदी दिवस समारोह का शुभारंभ संगीत शिक्षक अजित मल्लिक ने मंगलाचरण करके किया। प्राचार्य पीसी त्रिपाठी ने ¨हदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्व की दूसरी बड़ी भाषा है,जो पूरे विश्व में बोली जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.राजीव रंजन तिवारी, ¨हदी शिक्षक ब्रजेश कुमार विभूति ने अपनी बात रखी। शिक्षिका कुसुम तिवारी, परमानंद ¨सह एवं वीरेंद्र शुक्ल ने छात्रों के प्रोत्साहन में अपनी भूमिका निभाई।