सीसीए के खिलाफ आप पार्टी ने किया प्रदर्शन
रोहतास। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी वापस लेने तथा दुराचारियों को छह माह के अंदर स
रोहतास। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी वापस लेने तथा दुराचारियों को छह माह के अंदर सजा सुनिश्चित करने की मांग को ले आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाम कुंदनम ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएबी सिर्फ एक संप्रदाय विशेष की नागरिकता छीनने वाली पंजी बन कर रह गई है। ऐसे प्रावधान से भारत की धर्मनिरपेक्ष और सर्वधर्मसम्भाव की पहचान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने पोर्न, अश्लील वेबसाइटों को बंद कराने की मांग भी प्रमुखता से की। प्रदर्शनकारियों में संजीव कुमार, राजकमल प्रसाद, निर्भय कुमार सिंह, इरशाद अंसारी, गुलाम अंसारी, तारकेश्वर गुप्ता, अब्दुल वाहिद, राजेंद्र सिंह यादव, डॉ महेंद्र सिंह, सुनील पाल, राजेश कुमार गुप्ता, वृज बिहारी सिंह, दीपक कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।