लोजपा जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
स्थानीय बेदा बलथुआ स्थित जिला लोजपा कार्यालय का सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान 21 सितंबर को उदघाटन करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 04:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता,सासाराम:रोहतास। स्थानीय बेदा बलथुआ स्थित जिला लोजपा कार्यालय का सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान 21 सितंबर को उदघाटन करेंगे। इसे ले शुक्रवार को बेदा स्थित होटल बुद्धा में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उदघाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रमंडल प्रभारी संजय पासवान, प्रधान महासचिव शहनवाज अहमद कैफी, सुनील पांडेय, हुलास पांडेय, जिला प्रभारी राकेश सिंह उर्फ गबरु सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष प्रेमतोष कुमार बंटी, राम इकबाल पासवान, पुलिस राम, जगनारायण साह, रामाधार पासवान, दशरथ पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें