विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम आवास योजना की लिस्ट में शामिल अपात्रों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जांच शुरू

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:04 PM (IST)

रोहतास के काराकाट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची में शामिल अपात्र लाभुकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना की लिस्ट में शामिल अपात्रों की बढ़ सकती है मुश्किलें, जांच शुरू

पीएम आवास योजना की लिस्ट में शामिल अपात्रों की बढ़ सकती है मुश्किलें, जांच शुरू

HighLights

  1. पीएम आवास योजना ग्रामीण के अपात्रों की जांच शुरू।

  2. काराकाट, रोहतास में आवेदनों की दोबारा होगी समीक्षा।

  3. उप विकास आयुक्त के निर्देश पर टीम करेगी जांच।

संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana) के अंतर्गत आवास के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल अयोग्य लाभुकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कर्मियों द्वारा चयनित लाभुकों के आवेदन व उनके वस्तुस्थिति की जांच दोबारा की जाएगी। उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड के अधिकारी टीम बनाकर सभी पंचायतों में इसकी जांच करेंगे।

डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद द्वारा गत 13 अक्टूबर को बीडीओ काराकाट के नाम से जारी इस निदेश से लाभुकों की प्रतीक्षा सूची में शामिल अपात्रों की बेचैनी तो बढ़ने ही लगी है, कई आवास सहायक भी सकते में हैं। जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश है।

आरोप है कि कई वास्तविक जरूरतमंद को सूची से बाहर कर दिया गया है। एक लाभुक की मानें तो जांच में आए दूसरे पंचायत के आवास सहायक की कृपा से बड़ी जतन के बाद सूची में नाम आ सका था, जबकि कई आवास सहायकों की घबराहट इसलिए बढ़ गई है, कि कहीं उन्हें भी कार्रवाई की जद में नहीं आना पड़ जाए।

बीडीओ संजीत कुमार के अनुसार, डीडीसी का यह निर्देश भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अर्जुन गुप्ता द्वारा डीएम को भेजे गए शिकायत पत्र के आलोक में मिला है। अधिकारियों की टीम गठित कर सभी पंचायतों के प्रारूप प्रतीक्षा सूची में उपलब्ध परिवार की पात्रता की जांच की जाएगी।