पीएलवी करेंगे छठ घाटों पर व्रतियों की मदद
रोहतास। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास राजेंद्र प्रसाद मिश्रा क
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 03:42 PM (IST)
रोहतास। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के निर्देशानुसार सासाराम में छठ पूजा के दौरान घाटों पर पारा लिगल वालंटियर को प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त पीएलवी व्रतियों की सहायता के साथ,भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू रूप से बहाल करने के साथ सभी प्रकार की सहायता के लिए मुस्तैद रहेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी प्रतिनियुक्त पीएलवी के बारे में संबंधित थानों को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब न्यायालय न्यायिक कार्य के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में भी अपना दायित्व निभा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें