लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में जुटे लोग
रोहतास। दीपोत्सव खत्म होते ही लोग लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। घरों में छठ गीत
रोहतास। दीपोत्सव खत्म होते ही लोग लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। घरों में छठ गीत सुनाई पड़ने लगा है। व्रत होने वाले घरों में साफ सफाई व शुद्धता का ख्याल रखा जाने लगा है। छठ पूजा समितियां भी घाटों को अंतिम रूप देने में जुटे गई हैं। घाटों की सफाई, मरम्मत व उसे व्रतियों को उपलब्ध करने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अधिकांश छठ घाट पूजा समितियों द्वारा घाटों की बु¨कग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बु¨कग के आधार पर घाटों को बनाने व उसे संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुराईच स्थित त्रिलोचन घाट, लालगंज नहर पुल, मुरादाबाद नहर पुल, महद्दीगंज, बेदा सूर्य मंदिर, बेदा डग, गायत्री मंदिर, दुर्गा कुंड, सागर तालाब समेत अन्य तालाब व जल स्त्रोतों में अभी से ही लोक आस्था के महापर्व का असर दिखने लगा है। डीएम-एसपी द्वारा विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।