पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी
सासाराम : रोहतास । वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने प्रखंड के पांच पंचायतों मे
सासाराम : रोहतास । वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने प्रखंड के पांच पंचायतों में अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। जिनमें धर्मशीला देवी को भदोखरा, लिलावती देवी को सिकरियां, ददन प्रजापति को आकाशी, बसंती देवी को करवंदिया व शांति कुंअर को अमरी पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगा जअपा
सासाराम : इंदिरा आवास लाभुकों के चयन में धांधली बरतने को लेकर जन अधिकार पार्टी 12 सितंबर को सदर प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष बेचु ¨सह महतो ने बताया कि नौ सितंबर को प्रखंड के बेलाढ़ी पंचायत में लाभुक चयन हेतु ग्राम सभा बुलाई गई थी। जिसमें बीडीओ व आवास सहायक द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई। इसी तरह के मामले अन्य पंचायतों में भी सामने आ रही है। जहां मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सुने बगैर लाभुकों का चयन किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।