Move to Jagran APP

जिले में महज 62 फीसद हुई धान अधिप्राप्ति, दस दिन बचे हैं शेष

जिले में गत साढ़े तीन माह से कछप गति से चल रही है। शनिवार तक जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 62 फीसद धान की खरीद हुई है। विभाग के लिए राहत की बात यह है कि गत तीन वर्षों में इस वर्ष की खरीदारी सबसे ज्यादा है। धान खरीद की रफ्तार को देखा जाए तो उम्मीद है कि शेष बचे 10 दिनों में लगभग 10 हजार एमटी और धान की खरीद हो पाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 09:52 PM (IST)
जिले में महज 62 फीसद हुई धान  अधिप्राप्ति, दस दिन बचे हैं शेष
जिले में महज 62 फीसद हुई धान अधिप्राप्ति, दस दिन बचे हैं शेष

जिले में गत साढ़े तीन माह से कच्छप गति से चल रही है। शनिवार तक जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 62 फीसद धान की खरीद हुई है। विभाग के लिए राहत की बात यह है कि गत तीन वर्षों में इस वर्ष की खरीदारी सबसे ज्यादा है। धान खरीद की रफ्तार को देखा जाए तो उम्मीद है कि शेष बचे 10 दिनों में लगभग 10 हजार एमटी और धान की खरीद हो पाएगी। गत वर्ष से ज्यादा होगी खरीदारी :

loksabha election banner

जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए अब महज दस दिन शेष बचे हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार सामान्य तरीके से चल रही है। दो लाख 20 हजार एमटी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग एक लाख 34 हजार एमटी से अधिक धान की खरीद हो पाई है। यानि लगभग 62 फीसद धान की खरीद हो चुकी है। ऐसे में इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य के लगभग 67 से 70 फीसद ही खरीद हो पाएगी। जबकि 2016 में यह आंकड़ा एक लाख 18 हजार व 2017 में एक लाख 23 हजार एमटी तक पहुंचा था। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा खरीद होगी। वैसे समय के अनुसार टारगेट को ले क्रय केंद्रों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बिचौलियों के हाथों धान बेच चुके हैं किसान जिले में इस वर्ष एक लाख 95 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी, लेकिन अब खरीद के लिए महज दस दिन ही शेष बचे हैं। अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 13560 किसानों से एक लाख 34 हजार एमटी से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। जो लक्ष्य के 62 फीसद है। ऐसे में नहीं लगता कि इस वर्ष लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद हो पाएगी। क्योंकि एक तो समय कम है व दूसरे अधिकतर किसान पूर्व में ही बिचौलियों के हाथों धान बेच चुके हैं। मंगलवार तक खरीदारी की प्रखंडवार स्थिति :

प्रखंड पैक्स व्यापार मंडल किसान मात्रा (एमटी में)

अकोढ़ी गोला 11 एक 665 6302.800

बिक्रमगंज छह एक 509 5065.300

चेनारी 10 एक 734 7988.200

दावथ आठ एक 565 5482.100

डेहरी आठ एक 304 2683.600

दिनारा 21 एक 1925 17775.700

काराकाट 15 00 1229 10254.700

करगहर 17 00 1154 12115.000

कोचस 12 00 741 10567.500

नासरीगंज नौ एक 630 6939.200

नौहट्टा 10 एक 360 2941.900

नोखा छह एक 785 7808.459

राजपुर पांच एक 652 5551.400

रोहतास 10 एक 468 4342.300

संझौली पांच 00 464 4367.020

सासाराम 18 एक 753 8574.600

शिवसागर 12 एक 758 8563.220

सूर्यपूरा पांच शून्य 336 2925.100

तिलौथू सात शून्य 528 3994.600

कुल 195 13 13560 134242.699


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.