ट्रेन से गिरा यात्री सदर अस्पताल में भर्ती
रोहतास। पटना-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन से गिरे एक रेल यात्री को रविवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भ
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:16 PM (IST)
रोहतास। पटना-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन से गिरे एक रेल यात्री को रविवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। भर्ती कराया गया रेल यात्री 62 वर्षीय मुहम्मद नसरुद्दीन भोजपुर जिला के सिकरहट्टा का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह पीरो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में गिर कर घायल हो गए। यात्री के दाहिने पैर और हाथ टूट गया है। ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में वह फिसलकर गिर पड़ा। घायल यात्री के साथ यात्रा कर रहे अख्तर हुसैन ने बताया कि वे लोग अपने व्यवसाय के संबंध में पीरो से सासाराम आ रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घटी। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा सिर में भी चोट आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें