ऑटो से बाहर गिरी किशोरी, घायल
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में चलती ऑटो से बाहर गिरने के कारण एक किशोरी गंभ
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:30 PM (IST)
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में चलती ऑटो से बाहर गिरने के कारण एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जाती है। ऑटो से गिरने के कारण घायल हुई किशोरी 14 वर्षीय सोनाक्षी शिवसागर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव की रहने वाली है। घायल किशोरी का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने परिजन के साथ शिवसागर से सासाराम आ रही थी। तभी अचानक ऑटो के उछलने से किनारे बैठी किशोरी असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें