सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत, एक महिला जख्मी
रोहतास। भानस ओपी क्षेत्र के अकोढ़ा पथ पर बुधवार को अचानक सामने आई एक वृद्ध महिला बाइक के
रोहतास। भानस ओपी क्षेत्र के अकोढ़ा पथ पर बुधवार को अचानक सामने आई एक वृद्ध महिला बाइक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद भागने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो विद्युत पोल में जा टकराई, जिससे बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक 15 वर्षीय भरत शर्मा इंदौर निवासी अशोक शर्मा का पुत्र बताया जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार इंदौर निवासी भरत शर्मा अपने गांव से बाइक पर सवार हो अकोढ़ा जा रहा था। तभी दोपहर बाद लगभग एक बजे रास्ते में सड़क पर जा रही दो महिला बाइक देख इधर उधर भागने लगी। इस बीच सामने आई एक वृद्ध महिला बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं को इधर उधर भागते देख बाइक सवार किशोर अपना संतुलन खो बैठा और सामने आई वृद्ध एक महिला बाइक की जद में आ बुरी तरह हो गई। जिसे देख घबराया बाइक सवार भागने के चक्कर में आगे बिजली पोल के स्टेक से जा टकराया और वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भानस ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच दोनों घायलों को पीएचसी ले आई, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है। जख्मी महिला संयोगा कुंअर लतरा गांव की निवासी बताई जाती है। पुलिस ने जख्मी महिला के पौत्र गोरखनाथ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।