Move to Jagran APP

Ex MLA ने झोंक दी फायरिंग; वारदात में बच्ची की मौत, 4 घायल

बिहार के एक पूर्व विधायक को भूमि विवाद को ले गुस्‍सा आ गया। आरोप है कि इसके बाद उन्‍होंने फायरिंग झोंक दी। वारदात में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 02 Apr 2017 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 10:59 PM (IST)
Ex MLA ने झोंक दी फायरिंग; वारदात में बच्ची की मौत, 4 घायल
Ex MLA ने झोंक दी फायरिंग; वारदात में बच्ची की मौत, 4 घायल

रोहतास [जेएनएन]। रविवार की शाम तेंदुनी गांव में अपने भाई से चल रहे भूमि विवाद को लेकर बढ़ी तकरार के बाद पूर्व विधायक  डॉ. सूर्यदेव सिंह ने समर्थकों के साथ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आठ वर्षीया बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गई। गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। सूर्यदेव सिंह अभी जदयू में हैं। इससे पहले वे आइपीएफ (इंडियन पीपुल फ्रंट) व जनता दल से विधायक रह चुके हैं।

loksabha election banner

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का घर घंटों घेरे रखा तो शाम में पहुंची पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। पूर्व विधायक की पत्नी कुसुम सिंह भी गिरफ्तार की गई हैं। इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने तीन राइफल और सात कारतूस भी बरामद किए हैं। देर रात तक गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांच बजे पूर्व विधायक सह जदयू नेता डॉ. सूर्यदेव सिंह समर्थकों के साथ अपने भाई के यहां जा धमके और भूमि विवाद को लेकर बात बढऩे पर अंधाधुंध फायङ्क्षरग शुरू कर दी। उन लोगों ने करीब दर्जनभर चक्र गोलियां चलाईं। गोली लगने से क्यामुद्दीन अंसारी की आठ वर्षीया पुत्री सहेला खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं छोटे सिंह (40), मुन्ना सिंह का चार वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, भोला महतो का नौ वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार उर्फ टुन्ना तथा अमर सिंह का सात वर्षीय पुत्र जख्मी हो गए। प्रकाश कुमार उर्फ टुन्ना की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

क्या है मामला

पूर्व विधायक डॉ.सूर्यदेव सिंह व उनके भाई चंद्रदीप सिंह के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर पूर्व विधायक ने पत्नी तथा बच्चों के साथ चार माह पहले मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा से पूर्व 11 दिसम्बर, 2016 को धरना भी दिया था।

रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच इस मसले को लेकर वाद-विवाद से तनाव व्याप्त हो गया। घटना से पहले स्थानीय थाने की पुलिस दो बार पूर्व विधायक के आवास पर भी गई थी। ताकि विवाद तूल न पकड़े, लेकिन बाद में गोलीबारी शुरू हो गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.