अब चापाकल के पास कराया जाएगा सोख्ता निर्माण
रोहतास। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र के 248 चापाकलों के पास अब सोख्ता का निर्माण क
रोहतास। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र के 248 चापाकलों के पास अब सोख्ता का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण की दिशा में यह कदम उठाया गया है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिग पर भी नगर परिषद कार्य कर रही है।
ईओ सुशील कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में गर्मी के दिनों में कुछ वर्षों से बढ़ रहे पेयजल संकट के मद्देनजर नगर विकास विभाग ने चापाकल के पास सोख्ता का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जो चापाकल जमीन के नीचे कम दूरी तक गाड़े गए हैं, वहां का जलस्त्रोत नीचे खिसकते ही वे बंद हो जाते हैं। वहां सोख्ता का निर्माण करा पानी का लेवल मेंटेन किया जाएगा। इससे पानी की बर्बादी भी रुकेगी। कहा कि चापाकल वाली जगहों पर सोख्ता निर्माण के लिए 1.40 मीटर के आकार का गड्ढा बनाया जाता है। उन्होंने चापाकल के पास इसका निर्माण कराने के बनाए गए सोख्ता का मॉडल भी प्रस्तुत किया। कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिग पर भी नगर परिषद कार्य कर रही है। स्थलों के अनुरूप संरचना के निर्माण के लिए मॉडल एवं प्राक्कलन शहरवासियों के बीच प्रचारित किया जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप