पुलिस चलाएगी अब साझा अभियान
रोहतास। सीमावर्ती जिला व राज्यों में हाल के दिनों में बढ़ी माओवादी घटनाओं के बाद जिला पुलिस
रोहतास। सीमावर्ती जिला व राज्यों में हाल के दिनों में बढ़ी माओवादी घटनाओं के बाद जिला पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। माओवादियों की बढ़ी चहलकदमी के मद्देनजर पहाड़ी क्षेत्रों में कां¨बग आपरेशन भी चलाया जा रहा है। इस दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद करने में जिला पुलिस को सफलता हाथ लगी। हालांकि जिला पुलिस को मिली यह महत्वपूर्ण सफलता मानसिक रूप से परेशान भी कर रही है। भारी मात्रा में मिले विस्फोटक जिले में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं रखे गए थे, पुलिस के लिए यह जांच का विषय है।
माओवादियों के खिलाफ साझा अभियान चलाने की बनी रणनीति :
माओवादियों के खिलाफ सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर साझा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। दो दिन पहले पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा समन्वयक की झारखंड के राजधानी रांची में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसपी एमएस ढिल्लो ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा समन्वय की बैठक में माओवादियों के खिलाफ ज्वाइंट आपरेशन तेज करने का निर्णय लिया गया है। एसपी भी मानते हैं कि आंतकवावद, नक्सलवाद और सांगठनिक अपराध से निबटने के लिए सीमावर्ती राज्य के पुलिस के बीच समन्वय जरूरी है। क्षेत्रीय सुरक्षा समन्वय की बैठक में सीमा क्षेत्र के जिलों के एसपी भी लगातार बैठक करेंगे।