Nokha vidhan sabha Chunav Result: नोखा विधानसभा सीट से जेडीयू की जीत, दो बार एमएलए रही अनिता देवी की हार
नोखा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में चुनाव संपन्न करवाए गए थे। बिहार विधानसभा (Nokha election Result) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। चुनावी मतगण ...और पढ़ें

Nokha vidhan sabha Chunav Result: यहां देखें पूरी जानकारी।
डिजिटल डेस्क, नोखा: बिहार की नोखा विधानसभा सीट कराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। नोखा विधानसभा से साल 2020 में आरजेडी की अनीता देवी लगातार दूसरी बार विधायक बनी थीं। बता दें, बिहार विधानसभा के चुनाव कुल 243 सीटों पर संपन्न करवाए गए हैं। बिहार विधानसभा 2025 की नोखा विधानसभा से बार दो बार एमएलए रही अनीता देवी को जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नागेंद्र चंद्रवंशी ने कुल 24054 वोटों से हरा दिया है।
इतने वोटों से जीते
नोखा विधानसभा में चुनाव 27वें राउंड में पूरे किए गए है। इस बार जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नागेंद्र चंद्रवंशी ने दो बार एमएलए रही अनीता देवी को कुल 24054 वोटों से हरा दिया है। उन्हें नोखा विधानसभा से कुल 93193 वोट मिले हैं, जबकि अनिता देवी को कुल 69139 वोट मिले है।
दो पार्टी के बीच कड़ी टक्कर
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नोखा विधानसभा से आरजेडी की उम्मीदवार अनीता देवी और जेडीयू के उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी के बीच कड़ा मुकाबला था। बता दें, पिछली बार भी इन दोनों के बीच मुकाबला था, जिसमें आरजेडी की अनीता देवी ने नागेंद्र चंद्रवंशी को कुल 17672 वोटों से हराया था।
11 उम्मीदवार लड़ रहे हैं, चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव में नोखा विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याक्षी खड़े हैं। इसके अलावा, इलेक्शन कमीशन की ओर से कुल 18 उम्मीदवारों को स्वीकृति दी गई थी। बता दें, नोखा विधानसभा का चुनाव दूसरे फेज में पूरा किया गया है।
रघुनाथ प्रसाद शाह पहले विधायक
साल 1951 में हुए पहले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रघुनाथ प्रसाद शाह नोखा विधानसभा क्षेत्र में पहले विधायक बने थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।