Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नहीं होगा नुकसान

नागरिकता संशोधन कानून से भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। यह कानून किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। स्थानीय परिसदन में शुक्रवार को औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:05 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नहीं होगा नुकसान
नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नहीं होगा नुकसान

नागरिकता संशोधन कानून से भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। यह कानून किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। स्थानीय परिसदन में शुक्रवार को औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जो लोग 70 सालों से अपने अधिकारों से वंचित थे, विस्थापितों का जीवन गुजार रहे थे और किसी न किसी कारण से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ना झेलकर यहां शरणार्थी बने थे, वैसे लोगों को नागरिकता देने के लिए यह कानून बना है। यानी कुल मिला कर देखें भी भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति का इससे न तो कोई लेना-देना है, न ही उनका कोई अहित होगा।

सांसद ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए विपक्ष समाज को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहा है। तरह-तरह की भ्रांति फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। समाज को अस्थिर करने के लिए जगह-जगह अशांति फैलाई जा रही है। अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिसके चलते गत दिनों कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी। पूरे देश में एक अरब की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। किसी के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ लेकर संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में विचारधारा अलग हो सकती है। इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण विरोध करें। निजी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। मौके पर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, जिला प्रभारी कौशल विद्यार्थी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, महामंत्री शरतचंद संतोष, मंटू यादव, विवेक सिंह, अशोक साह, ब्रजेश सिंह रिकू, धीरज तिवारी, मंगलानंद पाठक, संजय उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.