Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Singh : पवन सिंह को नीतीश के इन नेताओं का मिला सपोर्ट, आनन-फानन में JDU ने उठाया ये कदम; सियासी हलचल तेज

    Pawan Singh कारकाट में कुछ जदयू नेताओं को पवन सिंह का सपोर्ट करना महंगा पड़ गया है। जदयू जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निकालने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। बता दें कि एनडीए से उपेन्द्र कुशवाहा इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं ने उनकी बजाय निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को क्षेत्र में समर्थन कर दिया है।

    By Mukti Nath Pandey Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 05 May 2024 03:46 PM (IST)
    Hero Image
    पवन सिंह के सपोर्ट में उतरे जदयू नेता

    जागरण संवाददाता, कराकाट। Bihar Politics In Hindi काराकाट आसन्न लोक सभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी का साथ देना जदयू नेताओं को महंगा पड़ गया। रोहतास जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा द्वारा उन नेताओं को पार्टी से निष्कासन का अनुशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्र में जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि मुखिया सूर्यवंश सिंह, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष झुना सिंह व जिला महा सचिव सूरज पासी को अभिनेता से नेता बने निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को सम्मानित करते देखे गए हैं। जो पार्टी विरोधी गतिविधि है।

    भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) बिहार की कारकाट सीट से ताल ठोकने का मन बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था। इसमें कई नेता नजर आए थे। 

    पवन सिंह को भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने टिकट वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।

    उपेंद्र कुशवाहा की जीत के लिए पत्नी स्नेहलता ने संभाला मोर्चा

    काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने कुशवाहा को लोकसभा क्षेत्र से जीत दिलाकर संसद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। स्नेहलता कुशवाहा लगातार क्षेत्र के गांव में घूम-घूम कर जनसंपर्क कर रही हैं।

    बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकर कर रणनीति तैयार कर रही हैं। स्नेहलता के अनुसार महिला मतदाताओं को एनडीए की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।कहा कि इस बार का चुनाव महिलाओं के लिए ही लड़ा जा रहा है।

    उपेंद्र कुशवाहा को मिले गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न को लेकर कहा कि गैस सिलेंडर का महत्व एक महिला से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। देश की गरीब महिलाओं को धुएं से छुटकारा दिलाते हुए केंद्र सरकार ने घर-घर तक सिलेंडर पहुंचा दिया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics : महागठबंधन को इन सीटों पर आस, पूरी ताकत झोंक रही RJD; MY समीकरण से हो सकता है 'खेला'

    Bihar Politics : 'अगर उन लोगों को वोट करिएगा तो...', भरी सभा में ये क्या बोल गए नीतीश? अशोक महतो को लेकर भी चेताया