उवि चौखंडी पथ के चार कैडेटों ने जीता एनसीसी स्कॉलरशिप
रोहतास। स्थानीय उच्च विद्यालय चौखंडी पथ के चार कैडेटों को वर्ष 2017-18 का एनसीसी स्कॉलरशिप मिला है।
रोहतास। स्थानीय उच्च विद्यालय चौखंडी पथ के चार कैडेटों को वर्ष 2017-18 का एनसीसी स्कॉलरशिप मिला है। कैडेटों को स्कॉलरशिप मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य पद्मा रानी ने विजेता कैडेटों को सम्मानित किया।
प्राचार्य ने कहा कि यह गौरव की बात है कि रोहतास व कैमूर जिले के 23 कॉलेज व स्कूल में एनसीसी यूनिट कार्यरत हैं। वर्ष 2017-18 के स्कॉलरशिप में उवि चौखंडी पथ के चार कैडेटों को जीत हासिल हुई है। जिन कैडेटों को जीत हासिल हुई उसमें हर्ष कुमार, राकेश कुमार, नीतेश कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं। जिन्हें सम्मान स्वरूप छह-छह हजार नकद राशि दी गई। इसके अलावा कैडेट लवकुश कुमार व रानी कुमारी अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली जाएंगे। चयनित कैडेटों का प्रशिक्षण पटना में आयोजित किया जाएगा, जहां उन्हें परेड की तैयारी कराई जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें अभिषेक कुमार प्रथम व रानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उन्हें भी मेडल पहना सम्मानित किया गया। मौके पर एनसीसी पदाधिकारी चंदन कुमार समेत एनसीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।