Move to Jagran APP

नगर पंचायत के विकास को ले सात करोड़ की राशि स्वीकृत

रोहतास। नगर पंचायत कोआथ के सर्वागींण विकास के लिए सात करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। जिसम

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:50 PM (IST)
नगर पंचायत के विकास को ले सात करोड़ की राशि स्वीकृत
नगर पंचायत के विकास को ले सात करोड़ की राशि स्वीकृत

रोहतास। नगर पंचायत कोआथ के सर्वागींण विकास के लिए सात करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमे नल जल योजना के तहत चार करोड़ रुपये की योजना निविदा प्रक्रिया में है। सात निश्चय के तहत तीन करोड़ से अधिक की राशि से नाली व गलियों  के पक्कीकरण की योजना भी शामिल है। मुख्य रुप से नगर के जल निकासी की योजना पर विशेष फोकस किया गया है। नगर के सभी वार्डों को रोशनी से चकाचक करने का भी प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए पूरे नगर पंचायत में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि  सात करोड़ से अधिक की योजनाएं नगर क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत हुई हैं। अधिकांश योजनाओं के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जिसमे बाहा, नाली-गली पक्कीकरण, नल-जल योजना शामिल हैं। घाटों के निर्माण व रोशनी  के लिए एलईडी बल्ब लगाने की योजना भी अंतिम प्रक्रिया में हैं।  नगर पंचायत का सर्वागींण विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.