Move to Jagran APP

रिकी देवी बनीं शिवोबहार पंचायत की उप मुखिया

पेज सात आरा संस्करण के लिए अनिवार्य फोटो संख्या- 20 - चार मतों के अंतर से हुईं निर्वाचित संवाद सूत्र सूर्यपुरा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 01:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:14 AM (IST)
रिकी देवी बनीं शिवोबहार पंचायत की उप मुखिया
रिकी देवी बनीं शिवोबहार पंचायत की उप मुखिया

रोहतास। प्रखंड के शिवोबहार पंचायत उप मुखिया पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में रिकी देवी निर्वाचित घोषित की गईं। बीडीओ पीके ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष उप मुखिया चंद्रमा साह के निधन के बाद से यह पद रिक्त था। जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर आज पर्यवेक्षक जफर आलम की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाचन भवन में कराए गए उप मुखिया चुनाव के लिए रिकी देवी व राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। कुल 15 वार्ड सदस्यों में से रिकी देवी को नौ मत व राजेश कुमार को पांच मत मिला। नवनिर्वाचित उपमुखिया रिकी देवी के समर्थकों ने उन्हें फूलमाला व अबीर गुलाल लगा कर स्वागत किया। मौके पर मुखिया रमेश कुमार, पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता हरसू प्रसाद गुप्ता, विनोद यादव, वार्ड सदस्य पवन दुबे, जनेश्वर पासवान, अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.