Move to Jagran APP

लॉकडाउन में घर पर फंसे चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी अब अपने थाने में बजाएंगे ड्यूटी

लॉकडाउन में घर पर फंसे वैसे पुलिसकर्मियों के लिए यह अछी खबर है जो अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। अब उन्हें अपने गृह थाना में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को चार सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके थाने में ही योगदान करा कार्य प्रारंभ कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:07 AM (IST)
लॉकडाउन में घर पर फंसे चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी अब अपने थाने में बजाएंगे ड्यूटी
लॉकडाउन में घर पर फंसे चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी अब अपने थाने में बजाएंगे ड्यूटी

लॉकडाउन में घर पर फंसे वैसे पुलिसकर्मियों के लिए यह अच्छी खबर है, जो अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। अब उन्हें अपने गृह थाना में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को चार सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके थाने में ही योगदान करा कार्य प्रारंभ कराया गया।

loksabha election banner

एसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न जिलों में पदस्थापित इस जिले के चार सौ से अधिक वैसे पुलिसकर्मी अवकाश पर घर आए हैं। वे लॉकडाउन के कारण वापस ड्यूटी पर नहीं जा सके। आज उन्हें विभिन्न थानों में योगदान कराया गया है। एसपी ने बताया कि मुख्यालय से छुट्टी समाप्त होने के बाद लॉकडाउन के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को गृह जिले के नजदीक के थानों में योगदान का निर्देश दिया गया है। अवकाश पर इस जिले के निवासी पुलिसकर्मियों की सूची पदस्थापित जिलों से भी आई है। पदस्थापित जिलों से प्राप्त सूची के अनुसार छुट्टी पर आए संबंधित पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना देते हुए नजदीक के थानों में योगदान का निर्देश दिया गया है। बताया कि अस्पताल में भर्ती व बीमार पुलिसकर्मियो को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। निर्देश के आलोक में आज चार सौ पुलिसकर्मियो ने अपने निकटवर्ती थानों में योगदान कर लिया है। कहा कि थानाध्यक्षों को थानों में योगदान करने वाले पुलिसकर्मियों से कार्य लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। कहा कि एक-दो दिन में और पुलिसकर्मी योगदान करेंगे। उनके योगदान से थानों में पुलिसकर्मियों की कमी भी दूर होगी।

बताया गया कि लॉकडाउन शुरू होने से बहुत सारे पुलिस कर्मी अपने घर पर ही फंस गए थे। ऐसे में थानों पर पुलिसबल की कमी हो गई थी। इससे लॉकाडाउन का अनुपालन कराने में परेशानी हो रही थी। अब इस तरह का कदम उठाए जाने से पुलिसबल की कमी दूर हो गई है। अब और भी बेहतर ढंग से पुलिसकर्मी लॉकडाउन को सफल बनाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.