जल जीवन हरियाली योजना की मंत्री ने की समीक्षा
रोहतास। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने शुक्रवार को जल जीवन हरियाली योजना
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:33 AM (IST)
रोहतास। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने शुक्रवार को जल जीवन हरियाली योजना की प्रगति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की। समीक्षोपरांत उन्होंने एक एकड़ तथा पांच एकड़ में फैले तालाब की गहन जांच पड़ताल करने के बाद सूची तैयार कर अविलंब सरकार के पास भेजने का निर्देश दिनारा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न अंचलों के सीओ को दिया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। साथ ही मंत्री ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू हुए तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें