रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
रोहतास। स्थानीय पार्टी कार्यालय में सोमवार को युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता
By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 06:35 PM (IST)
रोहतास। स्थानीय पार्टी कार्यालय में सोमवार को युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें दो फरवरी को पटना में आयोजित रालोसपा की महासभा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन सचिव विरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महासभा को सफल बनाने के लिए प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर पंचायत में पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी बात कही। मौके पर प्रदेश सचिव आरके ¨सहा, प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, संगठन सचिव तेजनारायण कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, कलेंद्र कुशवाहा, धनंजय शर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव, धर्मवीर कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें