जदयू प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक
जदयू प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 03:04 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 03:04 AM (IST)
रोहतास। जदयू प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिहर ¨सह ने की। बैठक में आगामी 17 नवंबर को जिला में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जिला सम्मेलन में ले जाने पर भी सहमति बनाई गई। वहीं सम्मेलन में प्रखंड की अहम भूमिका निभाने पर विमर्श किया गया। बैठक में रामाशंकर ¨सह, गुड्डू राय, अभय ¨सह, सरोज ¨सह, हनुमान जी, हदीश अंसारी, बादशाह अंसारी, संजय ¨सह, अर¨वद ¨सह, जयप्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें