नये चेहरों की रही भरमार, 18 ने भरा नामजदगी का पर्चा
रोहतास। नगर निकाय चुनाव का नामांकन कार्य का काउंटडाउन शुरू हो गया। नामांकन तिथि जैसे-
रोहतास। नगर निकाय चुनाव का नामांकन कार्य का काउंटडाउन शुरू हो गया। नामांकन तिथि जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रही है, वैसे- वैसे परचा भरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चौथे दिन शनिवार को सासाराम नगर परिषद चुनाव के लिए 18 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें सभी चेहरे नए शामिल थे।
नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों ने निर्धारित सेट में अपना नामांकन सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया। जहां उनके समर्थक व प्रस्तावक भी उपस्थित थे। परचा भरने वालों की बढ़ रही संख्या से नामांकन स्थल के समीप चहल- पहल देखी जाने लगी है। नामांकन कर दफ्तर से बाहर निकलते ही समर्थक फूल का माला पहना उनका स्वागत कर रहे हैं। वहीं आज भी काफी संख्या में लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। साथ ही नो ड्यूज कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय में चक्कर लगाते रहे।
सदर एसडीएम सह सासाराम नप के निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए नामांकन स्थल पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान अभ्यर्थी व उनके समर्थकों पर सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों द्वारा पैनी नजर भी रखी जा रही है।
वार्डवार नामांकन करने वाले अभ्यर्थी
वार्ड संख्या अभ्यर्थी
एक - माधुरी कुमारी
दो - शून्य
तीन - कुसुम देवी
चार - राहुल राज व आकाश कुमार
पांच - शून्य
छह - शून्य
सात - महेंद्र ¨सह व पंकज कुमार
आठ - रामचंद्र ¨सह
नौ - शून्य
दस - शून्य
ग्यारह - शून्य
बारह - शून्य
तेरह - शून्य
चौदह - शून्य
पंद्रह - आरिस शहजाद हुसैन व शहगुफ्ता रजा
सोलह - शून्य
सत्रह - अंजुम
अठारह - शून्य
उन्नीस - अंकिता देवी
बीस - शून्य
इक्कीस - सबिता देवी
बाइस - शून्य
तेईस - शून्य
चौबीस - संतोष कुमार विश्वकर्मा
पच्चीस - शून्य
छब्बीस - शून्य
सताईस - श्रीराम पांडेय व अभिजीत कुमार
अठाईस - शून्य
उन्नतीस - नेहाल अहमद
इक्कतीस शून्य
बतीस - शून्य
तैतीस - शून्य
चौतीस - शून्य
पैंतीस - शून्य
छत्तीस - विपीन महतो
सैंतीस - ¨बदा देवी
अठतीस - शून्य
उन्नचालिस - शून्य
चालीस - शून्य