Move to Jagran APP

117 वीं जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश

रोहतास। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 117 वीं जयंती के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण क

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:35 PM (IST)
117 वीं जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश
117 वीं जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश

रोहतास। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 117 वीं जयंती के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को शिद्दत के साथ याद किया गया। जयंती कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी नेता सह अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। वक्ताओं ने जेपी को सन् 1974 आंदोलन के प्रणेता व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महान पुरोधा बताया। इस क्रम में उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण भी किया गया।

loksabha election banner

समाजवादी नेता ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेपी हजारीबाग जेल से अपने साथियों के साथ भाग गए थे। आजादी मिलने के बाद नेहरू मंत्रिमंडल में शामिल होने के मिले प्रस्ताव को जेपी ने ठुकरा दिया था। जय प्रकाश नारायण महान आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी नेता थे। सता के लिए उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। वह किसानों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों के अलावा युवाओं के मसीहा थे।

अधिवक्ता संजय तिवारी ने कहा कि 1974 के इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैया और कुशासन के खिलाफ उन्होंने आंदोलन किया। उनके आह्वान पर हजारों की संख्या में युवा आंदोलन से जुड़ तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार को उखाड़ फेंका था। वक्ताओं ने कहा कि इस महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। जयंती के अवसर पर बेनीमाधव सिंह, कुंदन सिंह, सिंहासन सिंह, रामधीन सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, श्रीभगवान पांडेय, संतोष सिंह समेत अन्य भी शामिल थे।

वहीं जेपी विचार मंच की ओर से भी स्थानीय स्तर पर दीपेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता व सुभाष चंद्र यादव के संचालन में कार्यक्रम किया गया। कायस्थ विकास परिषद के अध्यक्ष अश्विनी सिन्हा उर्फ चंदन, रतन श्रीवास्तव, विकास सिन्हा, मनोज सिन्हा समेत कई लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.