शहीद रविरंजन के परिवार से मिले विधान पार्षद संतोष सिंह
रोहतास। शहीद रविरंजन सिंह के पैतृक गांव गोपीबिगहा पहुंचकर शनिवार को भाजपा के विधान प
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:33 AM (IST)
रोहतास। शहीद रविरंजन सिंह के पैतृक गांव गोपीबिगहा पहुंचकर शनिवार को भाजपा के विधान पार्षद संतोष सिंह ने परिजनों से मिले। शहीद की पत्नी रीता कुंअर और पिता रामनाथ सिंह से मिलकर उन्हे सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शहीद के बुजुर्ग माता-पिता और तीन बच्चों के पालन पोषण के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग विधान पार्षद से की। उनके साथ जिला भाजपा के वरीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह भी उपस्थित थे। विदित हो कि गत 20 अगस्त को जम्मू-काश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना के साथ हुई गोलीबारी में रविरंजन शहीद हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें