लिथुआनिया के राजदूत ने किसान धर्मेंद्र को किया सम्मानित
रोहतास। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास सम्मेलन सह मेगा एक्सपो 2019 में देश के किसानों की आय दुगुनी करने के
रोहतास। अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास सम्मेलन सह मेगा एक्सपो 2019 में देश के किसानों की आय दुगुनी करने के लिए संघर्षरत युवा सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को यूरोपीय देश लिथुआनिया के भारतीय राजदूत जूलियस प्रानिविसियस, एस के शिक्षा न्यास एवं शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. एसके ¨सह, मधुबनी के जिलाधिकारी आइएएस मुकेश रंजन ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। 17 से 19 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास सम्मेलन सह मेगा एक्सपो का आयोजन किया गया था। रोहतास जिले के सीवन निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय महात्मा गांधी को आदर्श मानते हुए किसानों की समृद्धि के लिए कार्य करना शुरू किया। वर्ष 2016 में शिक्षा विभाग की नौकरी छोड़कर 2016-18 में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय ¨हदी विश्वविद्यालय वर्धा से मास्टर ऑफ सोशल वर्क विशेष सामुदायिक विकास की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही लगभग सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करते रहे। इसके पूर्व 2017 में इन्हें युवा किसान का सम्मान भी मिल चुका है। गैर कृषि स्नातक होने के बावजूद कृषि में रुचि देख दिसंबर 2018 में मैनेज हैदराबाद ने अग्रि-क्लीनिक एवं अग्रि बिजनेस का दो महीने के प्रशिक्षण के लिए मैनेज हैदराबाद के डाइरेक्टर जेनरल ने इनके रचनात्मक कार्य को देखते हुए स्पेशल परमिशन प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान ही धमेन्द्र ने समृद्ध भारत मिशन नामक संस्था की स्थापना की। पूरे देश में अपनी संस्था के माध्यम से मशरूम उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं किसान आय वृद्धि के लिए जन जागरूकता पैदा करने का काम कर रहे हैं। इनके सम्मानित होने पर गांव के अलावा शुभ¨चतकों ने बधाई दी है।