विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karakat Election Result: Pawan Singh की चुनावी पिक्चर फ्लॉप, काराकाट के रुझानों ने पूरे बिहार को चौंकाया

Published: Tue, 04 Jun 2024 03:16 PM (IST)

बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh Karakat Lok Sabha Election Result) की ...और पढ़ें

Karakat Lok Sabha election Result 2024 : तीसरे स्थान पर खसके पवन सिंह।
Karakat Lok Sabha election Result 2024 : तीसरे स्थान पर खसके पवन सिंह।

डिजिटल डेस्क, पटना। Karakat Lok Sabha election Result 2024 बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह की चुनावी फिल्म फ्लॉप (Pawan Singh Karakat Lok Sabha Election Result) होती नजर आ रही है।

शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने वाले पवन सिंह(Pawan Singh Karakat) 2:30 बजे तक की काउंटिंग में तीसरे स्थान पर चले गए हैं। काराकाट में सीपीआई माले प्रत्याशी राजाराम सिंह ने अब बड़ी बढ़त बना ली है। 181463 वोटों के साथ राजाराम सिंह 55750 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

वहीं, एनडीए समर्थित उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा दूसरे स्थान बने हुए हैं। अबतक की काउंटिंग में कुशवाहा को 125713 वोट मिले हैं। जबकि, पावर स्टार के नाम से फेमस निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह 118754 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। पवन सिंह अभी 62709 वोटों के बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं, जिसकी भरपाई मुश्किल नजर आ रही है।

बता दें भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा के टिकट पर बिहार की किसी सीट चुनाव लड़ना चाहते थे। उनकी पहली पसंद आरा लोकसभा सीट थी। हालांकि आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की मजबूत दावेदारी के कारण पवन सिंह का टिकट पक्का नहीं हो पाया।

भाजपा ने पवन सिंह को बिहार की बजाय पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिक दिया था, लेकिन स्थानीयता को लेकर उनका विरोध शुरू हो गया और उन्हें अपना टिकट लौटाना पड़ा।

इसके बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भरा। पूरे चुनाव के दौरान उनका रोड शो और जनसभाएं चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन अकेले दम वह बड़ा खेल करने में नाकाम रहे।

पवन सिंह को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा था, लेकिन भोजपुरी फिल्म प्रेमी युवाओं और राजपूत वोटों के आलावा किसी अन्य जाति से उन्हें कोई बड़ा समर्थन नहीं मिल पाया। पवन सिंह का काराकाट में निर्दलीय खड़ा होना एनडीए के लिए घातक साबित हुआ।

राजपूत एनडीए का कोर वोटर माना जाता है, लेकिन पवन सिंह के खड़ा होने के कारण वह एनडीए से छिटक गया। उपेंद्र कुशवाहा के हार का एक बड़ा कारण लोग पवन सिंह को ही मान रहे हैं। भले ही सीपीआई माले प्रत्याशी राजाराम ने एक लाख की लीड बना रखी है और उनका जीतना तय माना जा रहा, लेकिन अभी अंतिम परिणाम आने बाकी हैं।