कैथी ने शील्ड पर जमाया कब्जा
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के इसरा में कुमार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के इसरा में कुमार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच कैथी बनाम मठिया के बीच खेल गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन रालोसपा के प्रदेश महसचिव ई. ललन ¨सह, पूर्व मुखिया हरेराम ¨सह व समाजसेवी गुड्डू ¨सह ने फीता काटकर किया। मठिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 152 रन बनाई, जबकि कैथी की टीम ने 15 ओवर में 153 रन बना कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
विजयी खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान करते हुए ई. ललन ¨सह ने कहा कि आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि लेनी चाहिए। पहले खेल को लोग महत्व नहीं देते थे। आज खेल के बदौलत ही खिलाड़ियों की पहचान बन रही है। आप भी अपने जिले का ही नहीं पूरे देश का नाम रौशन करने के लिए खेल में ध्यान दें। मौके पर संतोष कुमार ¨सह, बुधन शर्मा, मुकेश कुमार, अंजनी कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं तेतराढ पंचायत के कैथी में आदर्श वालीबॉल क्लब के तत्वाधान में वालीबॉल खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सासाराम, बीएमपी, रतुबिगहा व बराढ़ी की टीम ने खेल में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिटू सोनी, मनोज कुमार, फैक्स अध्यक्ष नागेंद्र ¨सह, सरपंच विनोद पासवान ने किया।