Move to Jagran APP

जैविक खेती से बढ़ेगी जिले की किसानों की आय

रोहतास। जैविक खेती को ले कृषि विभाग जिले के किसानों को लगातार जागरूक करने में लगा है। इसके लिए उन्हे

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 06:27 PM (IST)
जैविक खेती से बढ़ेगी जिले की किसानों की आय
जैविक खेती से बढ़ेगी जिले की किसानों की आय

रोहतास। जैविक खेती को ले कृषि विभाग जिले के किसानों को लगातार जागरूक करने में लगा है। इसके लिए उन्हें न सिर्फ कृषि के अत्याधुनिक तरीके बताए जा रहे हैं, बल्कि प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के 160 किसानों के दल को पटना गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यंत्र प्रदर्शनी सह किसान मेला (एग्रो बिहार 2019) में भाग लेने के लिए बस से भेजा गया। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक किसान व इनपुट डीलर स्वयं के साधन से गए। इन किसानों को आने जाने में आने वाले खर्च व वहां नास्ता भोजन की व्यवस्था भी विभाग ने ही वहन किया।

loksabha election banner

बताते चलें कि यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा यांत्रिकरण मेला है। जहां बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के भाग ले रहे कृषि यंत्र निर्माता से किसानों ने कृषि संबंधित जानकारियों पर चर्चा की। किसानों ने बताया कि वहां आयोजित किसान पाठशाला में उन्हें बोआई से कटाई तक के नवीनतम कृषि यंत्र, शक्ति चालित कृषि यंत्र, छोटे-छोटे कृषि यंत्र, संसाधन संरक्षण तकनीक में कृषि यंत्रों की उपयोगिता, कृषि उत्पादन प्रसंस्करण एवं वैल्यू एडिशन से संबंधित कृषि यंत्र, सूक्ष्म एवं ड्रिप ¨सचाई यंत्र, खरपतवार नियंत्रक व निकाई-गुराई से संबंधित जानकारी दी गई। कहते हैं अधिकारी:

जैविक खेती से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों की फसल का उन्हें सही भाव मिले।

खेती में उन्नत कृषि यंत्रों एवं उपकरणों के उपयोग से समय की बचत के साथ-साथ मानव श्रम एवं पैसे की बचत भी की जा सकती है। इससे फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि तो होती ही है, साथ ही गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त होता है, जिसकी बाजार में कीमत अधिक मिलती है।

डॉ. विजय कुमार द्विवेदी

परियोजना निदेशक, आत्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.