जिले में आज से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 टीकाकरण
जिले में सोमवार को मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का पहला चक्र प्रारंभ होगा। दो से 12 दिसंबर तक चलने वाले पहले चक्र में वैसे छूटे सभी बचे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा जिसे किसी कारणवश पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। यह अभियान फिलहाल सासाराम शहरी के अलावा नौहट्टा नासरीगंज व काराकाट प्रखंड में चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।
जिले में सोमवार को मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का पहला चक्र प्रारंभ होगा। दो से 12 दिसंबर तक चलने वाले पहले चक्र में वैसे छूटे सभी बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिसे किसी कारणवश पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। यह अभियान फिलहाल सासाराम शहरी के अलावा नौहट्टा, नासरीगंज व काराकाट प्रखंड में चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।
डीआइओ डॉ. आरकेपी साहु ने बताया कि 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। लोगों को जागरूक करने के लिए परिवार और समुदाय से संवाद करना जरूरी है, क्योंकि जब तक परिवार को टीकाकरण का महत्व नहीं बताया जाएगा तब तक लोगों में जागरुकता और गंभीरता नहीं आएगी। लोगों से संवाद स्थापित करने और उन्हें विभिन्न संचार गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने के लिए सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य उप केंद्रवार संचार योजना बनाई गई है। साथ ही प्रखंडवार लक्ष्य भी तय किया गया है। सभी सत्रों का उद्घाटन जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। विशेष अभियान छुट्टी व नियमित टीकाकारण के दिन नहीं चलेगा। प्रखंडवार लक्ष्य
प्रखंड स्थान बच्चे गर्भवती
काराकाट - 28 156 31
नासरीगंज - 21 206 37
नवहट्टा - 19 104 22
सासाराम शहरी -19 91 19