सोन नद के बालू घाटों का निरीक्षण
रोहतास। स्थानीय सोन नद स्थित विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण प्रभारी सीओ अवधेश कुमार ¨सह और
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST)
रोहतास। स्थानीय सोन नद स्थित विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण प्रभारी सीओ अवधेश कुमार ¨सह और प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न बालू घाटों का दौरा कर इनकी वैधता की जांच की।
अमियावर, सबदला, जमालपुर, महदेवां,अतिमी समेत अन्य बालू घाटों का निरीक्षण किया। प्रभारी सीओ ने कहा कि खनन के नियम व एवं शर्तों के अनुपालन की समुचित जांच और वैध घाटों की सूची से मिलान करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी हाल में अवैध घाट का संचालन नहीं होगा, जिसके के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों ने छठ पर्व को देखते हुए प्रखंड के सभी छठ घाटों का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर विचार विमर्श किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें