विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में छोड़ा गया 17,591 क्यूसेक पानी, नहरों के अंतिम छोर तक पहुंच रही जलापूर्ति

Published: Fri, 07 Aug 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में 17,591 क्यूसेक और नहरों में 12,440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे किसानों को ...और पढ़ें

पश्चिमी संयोजक नहर

पश्चिमी संयोजक नहर

HighLights

  1. इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में 17,591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  2. नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से किसानों को राहत मिली।

  3. सात जिलों में धान की रोपनी और सिंचाई में आई तेजी।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास )। इंद्रपुरी बराज से शुक्रवार को सोन नदी में 17,591 क्यूसेक और पूर्वी व पश्चिमी संयोजक नहरों में 12,440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई में राहत मिली है।

रिहंद और बाणसागर से भी मिल रही पानी की आपूर्ति

उत्तर प्रदेश के रिहंद जलाशय से सोन नदी में 554 क्यूसेक तथा मध्य प्रदेश के बाणसागर से 5,093 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बराज पर ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से 30,031 क्यूसेक पानी पहुंचा है।

इंद्रपुरी बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 8,326 तथा पूर्वी संयोजक नहर में 4,114 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जा रही है।

इससे शाहाबाद क्षेत्र के रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और पटना जिलों की नहरों, शाखा नहरों और वितरणियों के अंतिम छोर तक पानी पहुंच रहा है।

सात जिलों में धान की रोपनी और सिंचाई में आई तेजी

नहरों में पर्याप्त पानी पहुंचने से धान की रोपनी और सिंचाई के कार्य में तेजी आई है। नहरों की क्षमता के अनुरूप सातों जिलों में पानी छोड़ा गया है। इससे धान की खेती को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जल संसाधन विभाग की मॉनिटरिंग की कार्यपालक अभियंता भारती रानी ने बताया कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश से इंद्रपुरी बराज पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। रिहंद और बाणसागर से मांग के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है।

नहरों की लगातार हो रही निगरानी

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी नहरों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि नहरों के अंतिम छोर तक निर्धारित मात्रा में पानी पहुंचता रहे।

नहरवार पानी की आपूर्ति (क्यूसेक)

  • पश्चिमी संयोजक नहर — 8,326
  • पूर्वी संयोजक नहर — 4,114
  • उच्चस्तरीय नहर — 2,284
  • बक्सर मुख्य नहर — 3,726
  • आरा मुख्य नहर — 3,815
  • डुमरांव शाखा नहर — 1,217
  • लहठान वितरणी — 150
  • बिहिया शाखा नहर — 688
  • कटैया वितरणी — 266
  • कोईलवर वितरणी — 320
  • जैतपुर वितरणी — 90
  • बक्सर शाखा नहर — 1,387
  • भोजपुर वितरणी — 340
  • चौसा शाखा नहर — 1,070
  • गारा चौबे शाखा नहर — 1,100
  • कारगहर वितरणी — 472