विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुधारें रेलवे स्टेशन की पेयजल व्यवस्था : निदेशक

By JagranEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 03:04 AM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. श्यामल लाल दास ने स्टेशन परिसर में यात्रि ।

सुधारें रेलवे स्टेशन की पेयजल व्यवस्था : निदेशक
सुधारें रेलवे स्टेशन की पेयजल व्यवस्था : निदेशक

रोहतास। पूर्व मध्य रेलवे के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. श्यामल लाल दास ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को किए जा रहे पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिया है। बुधवार देर शाम दास की टीम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की पेयजलापूर्ति में क्लोरीन की मात्रा नहीं पाए जाने पर असंतोष जताया। टीम ने प्लेटफार्म पर लगी वाटर वें¨डग मशीन के पानी के नमूने में 75 फीसद पीपीएम पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने स्टेशन में लगे चिकित्सकों की सूची को नवीनतम करने के साथ ही व्हीलचेयर स्ट्रक्चर की भी जांच की। प्लेटफार्म पर लगे स्टॉल का भी निरीक्षण किया। डाउन प्लेटफार्म पर फूड स्टॉल में टोल फ्री नंबर जल्द लगाने का निर्देश दिया। टीम में स्वास्थ्य अधिकारी एसके दूबे, मुगलसराय मंडल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामल मंडल शामिल थे।