पत्नी ने शराबी पति को भेजवाया जेल
रोहतास। एक पत्नी ने अपने शराबी पति से आजिज हो उसे गुरुवार को जेल भेजवा दिया। नशे में धुत होकर जब शरा
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 05:43 PM (IST)
रोहतास। एक पत्नी ने अपने शराबी पति से आजिज हो उसे गुरुवार को जेल भेजवा दिया। नशे में धुत होकर जब शराबी उसके साथ मारपीट कर रहा था, उसी समय पुलिस को सूचना दे दी। घटना थाना क्षेत्र के मालाबीघा गांव की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मालाबीघा निवासी राजू चौधरी की पत्नी रुंता देवी ने अपने पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि राजू उसके साथ शराब पीकर अक्सर मारपीट करता रहता है। जिसके आधार पर राजू को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें