आज से तीन दिन तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
रोहतास। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने नो इंट्री के समय में बदलाव किया है। रविवार से शहर में चलने व
रोहतास। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने नो इंट्री के समय में बदलाव किया है। रविवार से शहर में चलने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश आठ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस बार सुबह सात से रात नौ बजे तक के लिए नो इंट्री आदेश जारी किया गया है। यदि जो चालक नियम को ताक पर रख अपने वाहन को शहर में लाते हैं, तो उसके वाहन को जब्त व चालक गिरफ्तार कर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के चारों प्रवेश द्वार पर बने चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सदर एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि नौ अक्टूबर को दोपहर बाद दो बजे से मूर्ति विसर्जन का कार्य शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर में रखी गई सभी प्रतिमाओं को क्रमवार विसर्जित किया जाएगा। इसे ले सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कहा कि दशहरा में होने वाली भीड़ को देखते हुए छह से आठ अक्टूबर तक नो इंट्री आदेश पूरे समय तक रहेगा। इस दौरान जो भी भारी वाहन शहर में प्रवेश करेंगे, उसे चालक समेत जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश ट्रांसपोर्टर, कंस्ट्रक्शन कंपनी, राज्य खाद्य निगम के तहत चलने वाले वाहनों पर भी प्रभावी होगा। साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों पर भी लापरवाही बरतने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।