Bihar: सासाराम रामनवमी हिंसा मामले में जेल में बंद पूर्व भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sasaram Ex BJP MLA Jawahar Prasad रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।
बताया जाता है कि सासाराम मंडल कारा में पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं, उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।
जांच के लिए ही उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। सभी जांच रिर्पोट आने के बाद जेल प्रशासन को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।
कहा कि पूर्व विधायक छह दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिस कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कमजोरी की शिकायत मिलने के बाद जेल प्रशासन उन्हें इलाज व जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। फिलहाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है।