प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से की शिकायत
बिक्रमगंज : रोहतास। थाना क्षेत्र के मानी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने नामांकन को लेकर एक य
By Edited By: Published: Sat, 18 Jun 2016 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 07:45 PM (IST)
बिक्रमगंज : रोहतास। थाना क्षेत्र के मानी मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने नामांकन को लेकर एक युवक पर अमर्यादित व्यवहार करने, उपस्थिति पंजी फाड़ने का आरोप लगते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्रधानाध्यापिका राजकुमारी देवी ने बताया कि सोनू नाम का युवक विद्यालय में दो बच्चों के नामांकन के लिए आया था। घोषणा पत्र अभिभावक से भरवाने की बात पर बिदक गया और अमर्यादित व्यवहार किया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि गाली गलौज कर मोबाइल छिनने का प्रयास किया व बच्चों की उपस्थिति पंजी फाड़ दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें