Move to Jagran APP

पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना महान कार्य : एडीजे

रोहतास। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की सदस्या विध्यवासिनी देवी की याद में जिले के चेनारी प्रखंड अंत

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:22 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 05:22 PM (IST)
पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना महान कार्य : एडीजे
पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना महान कार्य : एडीजे

रोहतास। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की सदस्या विध्यवासिनी देवी की याद में जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत पांडेय डीही ग्राम में नवनिर्मित स्मृति हॉल का उद्घाटन ताराचंडीधाम के पीठाधेश्वर महर्षी अंजनेश महाराज, एडीजे आशुतोष कुमार, सीएफटीयूआइ के महासचिव नीरज चौबे, उपाध्यक्ष माया पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वही प्रवेश द्वार का उद्घाटन सासाराम सांसद छेदी पासवान ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पांच लोगों को श्रवणपुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

एडीजे आशुतोष कुमार ने कहा कि बुजुर्ग समाज के धरोहर होते हैं, इनके मार्गदर्शन से ही समाज उन्नति करता है। इस समाजिक कार्य का सभी को अनुकरण करना चाहिए। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व सत्यनारायण स्वामी के संचालन किया। अपने माता-पिता, बुजुर्गों की सेवा करने के लिए एलआइसी डीओ ओपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश पाठक, जितेंद्र नारायण सिह, कमलेश महतो, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिपाठी को श्रवणपुत्र सम्मान से अलंकृत किया गया। महर्षि अंजनेशजी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित एडीजे राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विध्यवासिनी देवी एक धार्मिक एवं परोपकारी महिला थी। उनके उस विरासत को उनके पुत्र एवं परिजन भली-भांति सम्हाल रहे है। उनकी याद में निर्मित प्रवेश द्वार एवं स्मृति हाल सदैव ही उनकी कृति की याद दिलाती रहेगी। राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौंन ने कहा कि वह मेरी पत्नी के साथ मेरी मित्र भी थी, जिन्होंने पारिवारिक दायित्व अपने ऊपर ले मुझे समाज व संगठन के कार्यो के लिए स्वतंत्र रखी। मौके पर नीरज चौबे, डॉ. दिनेश शर्मा, जगरोपन सिंह, चन्द्रिका यादव, अशोक कुमार, गिरिधर पाठक, उमाप्रसाद गुप्ता, एनके सिुंह, सोनेलाल, रामबली सिह, सरस्वती मिश्रा, गगन कुमार सेन, रामजी दुबे, अवधविहारी राय, मदनमोहन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, सुरेंद्र दुबे, धीरेंद्र दुबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, डॉ सुरेंद्र नाथ मिश्र, कामेश्वर मिश्र, द्वारिका चौबे, सरजू ओझा, किशोर कुमार झा, शत्रुघ्न पांडेय, लल्लन दुबे, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, देवी बसंती त्रिपाठी, कुसुम देवी, मीना पांडेय, गुप्तेश्वर नाथ दुबे, सरदार अरविद सिंह, रामायण तिवारी, संजय कुमार तिवारी, सरस्वती मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, उमा प्रसाद गुप्ता सहित उनके परिवार के डॉ.नारायण पांडेय, गोविद पांडेय, धीरज, निरज, बिरज, सूरज, भास्कर, कृष्णा, सत्यम, सत्यप्रकाश, तान्या, कृति, साक्षी समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.